राहुल गांधी पर प्राथमिकी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, टावर चौक पर फूंका केंद्र सरकार का पुतला

राहुल गांधी पर प्राथमिकी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, टावर चौक पर फूंका केंद्र सरकार का पुतला

डीजे न्यूज, गिरिडीह : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को स्थानीय टावर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। कांग्रेस ने उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि पिछले दिनों उत्तराखंड में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कार्यक्रम आयोजित हुआ था। कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्थल का कथित रूप से शुद्धिकरण किया गया। उन्होंने इसे भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता का परिचायक बताया।

उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर राहुल गांधी ने आवाज उठाई तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराना दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई है। भाजपा राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई है और इसी कारण कभी उनकी सदस्यता को लेकर विवाद खड़ा करती है तो कभी उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जाते हैं।

सतीश केडिया ने कहा कि भाजपा की ऐसी हरकतें उसके लिए ही नुकसानदायक साबित होंगी। उन्होंने कहा कि देश में लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड की घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर भी प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

प्रदर्शन में अजय सिंहा, निजामुद्दीन अंसारी, अमित सिन्हा, मोहम्मद अली खान, अशोक विश्वकर्मा, प्रोफेसर मंजूर आलम अंसारी, साबिर अहमद खान, शाहनवाज आलम, मोहम्मद मुनीर, मोहम्मद नवाब, सुलेमान अख्तर, संतोष वर्मा, विनीत भास्कर, प्रकाश दास, मोहम्मद मंसूर, मो. सोहेल, समीर चौधरी, बिलाल अहमद हुसैनी, गुड्डू यादव, आसिफ अली, गुलाम मुस्तफा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top