मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को बहनों ने बांधी राखी
डीजे न्यूज, रांची : भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के लिए भी खास रहा। रक्षाबंधन के अवसर पर उनकी बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने मुख्यमंत्री की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
मुख्यमंत्री की चचेरी बहनों ने भी उन्हें राखी बांधकर उत्तम एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी बड़ी बहन का आशीर्वाद लिया और छोटी बहनों को स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंडवासियों को श्रावण पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाल जीवन की कामना की।
रक्षाबंधन के इस आत्मीय अवसर पर मुख्यमंत्री की माता रूपी सोरेन सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।