मल्टी स्टेकहोल्डर्स वर्किंग ग्रुप की बैठक संपन्न दामोदर और कतरी नदी पर हो रहे ओबी डंप पर हो सकती है कार्रवाई

मल्टी स्टेकहोल्डर्स वर्किंग ग्रुप की बैठक संपन्न

दामोदर और कतरी नदी पर हो रहे ओबी डंप पर हो सकती है कार्रवाई

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद जिले की प्रमुख नदियों एवं जल स्रोतों के संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण तथा समग्र जल प्रबंधन के उद्देश्य से अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान के अंतर्गत गठित मल्टी स्टेकहोल्डर्स वर्किंग ग्रुप की द्वितीय बैठक समाहरणालय के सभागार में नगर आयुक्त आशीष गंगवार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में दामोदर, कतरी सहित जिले की अन्य प्रमुख नदियों एवं जल स्रोतों की वर्तमान स्थिति तथा उनके संरक्षण और पुनर्जीवन के संभावित उपायों पर विस्तृत चर्चा किया गया।

नगर आयुक्त आशीष कुमार गंगवार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि धनबाद से निकलने वाली नदी, नालाओं को प्रदूषण से बचने एवं स्थानीय लोगों के आजीविका को ध्यान में रखते हुए दामोदर नदी एवं कतरी नदी के घाटों में सौंदर्य करण कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण से संबंधित उपायों के बारे में गहन विचार विमर्श किया गया।

इसके अलावा आवश्यक सुझावों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई ताकि भविष्य में नदी या जल स्रोतों के संरक्षण के लिए कारगर परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जा सके। साथ में शहरी नदी प्रबंधन योजना के विभिन्न आयामों पर व्यापक चर्चा की गई। इस क्रम में नदी संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, नदी तट विकास, जल प्रबंधन तथा सामुदायिक सहभागिता से जुड़े कई संभावित उपायों पर चर्चा हुई।

उन्होंने कहा बैठक में दामोदर ओर कतरी नदी के आसपास संभावित अतिक्रमण, ओवर बर्डन ओबी डंपिंग हटाने के लिए विभाग द्वारा पत्राचार किया गया है, जरूत पड़ी तो कार्रवाई किया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top