झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का सम्मेलन संपन्न हक-अधिकार के लिए एकजुट होने का आह्वान

झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का सम्मेलन संपन्न

हक-अधिकार के लिए एकजुट होने का आह्वान

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ बलियापुर इकाई का पंचम सम्मेलन मंगलवार को बलियापुर स्थित सीएचसी परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद बेदी पर माल्यार्पण के साथ हुआ। वक्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग के जरिए बहाली प्रक्रिया पर सरकार की जमकर आलोचना की। कर्मचारियों के लिए समान काम पर समान वेतन लागू करने की मांग सरकार से की गई।  इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को अपने हक अधिकार के लिए एकजुट होकर आंदोलन करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
सम्मेलन के दौरान संघ के बलियापुर शाखा का चयन किया गया, रेणु अध्यक्ष, शेफाली हेंब्रम एवं प्रदीप कुमार सेन उपाध्यक्ष, राजीव रंजन सचिव, रीता मुखर्जी एवं जितेंद्र राम संयुक्त सचिव तथा मंजू कुमारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। महिला उप समिति में यशोदा देवी को संयोजिका मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम में संघ के राज्य इकाई के शैलेंद्र कुमार तिवारी, रामाधार शर्मा, शर्मिला ठाकुर, रविंद्र नाथ ठाकुर, सत्येंद्र शर्मा समेत जिला एवं प्रखंड स्तरीय कर्मचारी मौजूद थे।
सम्मेलन के दौरान संघ के बलियापुर शाखा का चयन किया गया, रेणु अध्यक्ष, शेफाली हेंब्रम एवं प्रदीप कुमार सेन उपाध्यक्ष, राजीव रंजन सचिव, रीता मुखर्जी एवं जितेंद्र राम संयुक्त सचिव तथा मंजू कुमारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। महिला उप समिति में यशोदा देवी को संयोजिका मनोनीत किया गया। सफल बनाने में बलियापुर स्वास्थ्य केंद्र के राजीव रंजन, परिमल कुमार महतो, यशोदा देवी, राजू कुमार, मनोज कुमार, गौतम मंडल आदि का योगदान रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top