डुमरी प्रेस क्लब के कांवरिया शिविर में क्षितिज हॉस्पिटल की ओर से सेवा, सैकड़ों कांवरियों को कराया भोजन

डुमरी प्रेस क्लब के कांवरिया शिविर में क्षितिज हॉस्पिटल की ओर से सेवा, सैकड़ों कांवरियों को कराया भोजन

डीजे न्यूज, गिरिडीह : डुमरी प्रेस क्लब के द्वारा लगाए गए कांवरिया सेवा शिविर में बीती रात सेवा का सराहनीय नजारा देखने को मिला. क्षितिज हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. अशोक कुमार और उनकी टीम के द्वारा सैकड़ों कांवरियों को भोजन कराया गया और उनके रहने-खाने की व्यवस्था की गई. इस दौरान डॉ. अशोक कुमार ने प्रेस क्लब द्वारा लगाए जा रहे शिविर की सराहना करते हुए कहा कि डुमरी प्रेस क्लब के द्वारा हर साल बेहतर कार्य किया जा रहा है. कांवरियों की सेवा सच्ची मानव सेवा है और प्रेस क्लब इसे पूरी निष्ठा के साथ निभा रहा है. मौके पर पत्रकार संजय जायसवाल, मनोज सिंह, आशीष जायसवाल, शशि जायसवाल, बीरेंद्र कुमार सिन्हा, दिनेश रजक समेत कई लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top