न्यायिक प्रक्रिया से अवगत हुए स्कूली बच्चे
बलियापुर: राजकीयकृत मध्य विद्यालय बिरसिंहपुर में मंगलवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अधिकार मित्र जगदीप रजक एवं उमाशंकर मंडल ने छात्र-छात्राओं को न्यायिक प्रक्रिया तथा पुलिसिया कार्रवाई के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावे साइबर सुरक्षा तथा विभिन्न टोल फ्री नंबर के बारे में भी छात्र-छात्राओं को जानकारियां दी गई । मौके पर प्रधानाध्यापक आदित्य प्रसाद मिर्धा, शिक्षक सतीश कुमार, दिलीप कुमार , हेमलाल टुडू, अरुण कुमार महतो, विपिन कुमार मंडल समेत सैंकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।