कतरास में कोयलांचल कला मंच की बैठक संपन्न
स्कूल स्तर पर गतिविधियां आयोजित करने का निर्णय
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): स्थानीय सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था के रूप में कोयलांचल कला मंच गायन, नृत्य और संगीत जैसी कलाओं को बढ़ावा देने के लिए जानी जाती है। प्रतिभाओं की खोज के लिए यह संस्था अपनी स्थापना काल से ही विभिन्न गतिविधियां आयोजित करती आ रही है।
संस्था को प्रगति की दिशा में और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सोमवार को कतरास के भगत मोहल्ला स्थित मंच के महासचिव सह वरिष्ठ अधिवक्ता अमित भगत के आवासीय कार्यालय में बैठक हुई। बैठक के दौरान युवाओं को मंच से जोड़ने के लिए स्कूल स्तर पर गतिविधियां आयोजित करने, जिला स्तर पर आयोजन के लिए डीसी से मिलने का निर्णय लिया गया।
वक्ताओं ने भारतीय लोक नृत्य , शास्त्रीय तथा देशभक्ति विषय पर नृत्य की एकल एवं समूह की प्रतियोगिता आयोजित करने पर जोर दिया।
बैठक में हंसमुख ठक्कर, बबलू बनर्जी, रविंद्र विजन, रामकुमार शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, अर्जुन चौधरी , किशोर भारती ,विष्णु कुमार , मुनिलाल, राजू साव, राजीव जयसवाल, ईश्वरी नारायण ,सुनील कुमार ,चंदन कुमार उपस्थित थे ।