बॉक्सिंग प्रतियोगिता में टाटा डीएवी के छात्र नमन ने लहराया परचम
अंडर-17 बालक वर्ग में हासिल किया सिल्वर मेडल
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): डीएवी बरकाकाना में आयोजित दो दिवसीय रीजनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कंचनपुर पंचायत के बांसकपुरिया निवासी नमन सिन्हा ने परचम लहराया है। वह टाटा डीएवी स्कूल सिजुआ का छात्र है। प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग में नमन ने सिल्वर मेडल हासिल कर स्कूल के साथ-साथ इलाके का नाम गौरवान्वित किया है। नमन की इस सफलता पर परिजन, शिक्षक सहित आमजनों ने खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दी है। उक्त प्रतियोगिता का आयोजन 23 और 24 अगस्त को हुआ था। बता दें कि नमन, सिनीडीह मंडल भाजपा के अध्यक्ष सोनू श्रीवास्तव का भांजा है।