सावन के पारंपरिक लोकगीत, कजरी एवं शिव भजनों पर झूम उठा जामाडोबा
सावन महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
डीजे न्यूज, धनबाद: जामाडोबा शास्त्री नगर कॉलोनी में सावन के पावन महीने के अवसर पर भव्य सावन महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक कैलाश यादव एवं खुशबू यादव की देखरेख में पूरे आयोजन को व्यवस्थित एवं आकर्षक रूप दिया गया।
महोत्सव की शुरुआत भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना एवं महाआरती के साथ हुई। इसके बाद स्थानीय महिलाओं और बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सावन के पारंपरिक लोकगीत, कजरी एवं शिव भजनों पर कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
हरे परिधानों में सजी महिलाओं ने झूला झूलते हुए सावन के गीतों का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में भक्ति और उत्सव का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। आयोजक कैलाश यादव एवं खुशबू यादव ने महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों एवं स्थानीय निवासियों के प्रति आभार जताया। महोत्सव को सफल बनाने में कैलाश यादव, खुशबू यादव ,वीना देवी सुमित्रा देवी ,स्नेहा यादव सुनीता यादव, विजय साव सूरज कृष्णा गणपत कुहू गायत्री देवी,लता जेयसवाल,राजकुमारी, जयश्री,गुंजन, क्रांति देबी, नमिता देवी संगीता देवी, पार्वती देवी , आराध्या देवी आदि थी।