डोमनपुर में मनी दिवंगत धीरेन रवानी की पुण्यतिथि
मुख्य षड़यंत्रकारी को बेनकाब करने की उठी मांग
डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): रैनबो ग्रुप के संस्थापक सह अखिल भारतीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा के संरक्षक धीरेन रवानी का नौवी पुण्य तिथि मंगलवार को डोमनपुर स्थित प्रगति कोचिंग सेंटर में मनाई गई।
महासभा के पूर्व प्रदेश सचिव सह भाजपा नेता नीलकंठ रवानी सहित अन्य लोगों ने दिवंगत की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
नीलकंठ रवानी ने कहा कि धीरेन रवानी की हत्या हुए दो साल बीत जाने के बाद भी अभी तक मुख्य षडयंत्रकारी का पता पुलिस नहीं लगा पाई हैं। यह घटना प्रशासन के लिए एक चुनौती है। घटना भी पुलिस के लापरवाही के कारण हुई थी। घटना के पूर्व धीरेन रवानी ने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे से मिलकर अपनी सुरक्षा की फरियाद की थी, लेकिन पुलिस ने कोई रुचि नही दिखाई । उसके कुछ ही दिन बाद यह घटना घटी। उनकी हत्या हो जाने पर आज हजारों लोगों की रोजी रोटी पर शामत आ गयी हैं। श्रद्धांजलि देने वालों में महासभा के प्रखंड उपाध्यक्ष गणेश रवानी , निर्मल महतो , त्रिलोचन चौधरी , शिक्षक शुभम रवानी , सावित्री देवी , टाईगर विश्वजीत महतो , मनीष कुमार महतो , दीपक कुमार महतो, गौतम कुमार महतो , विशाल महतो , किशोर कुमार महतो , नरेश रवानी , निलेश कुमार रवानी , पंकज कुमार चन्द्रवंशी, तुषार कुमार , किशोर रवानी , अभिमन्यु रवानी , प्रीतम कुमार सहित दर्जनों लोग थे।