झारखंड आंदोलनकारी शहीद मनिंद्र नाथ मंडल की मनी जयंती
डीजे न्यूज, धनबाद: झारखंड आंदोलनकारी शहीद मनिंद्र नाथ मंडल की 77वीं जयंती सोमवार को मनाई गई। सरायढेला स्टील गेट स्थित शहीद स्मारक एवं समाधि स्थल पर
झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के बीसीसीएल जोनल उपाध्यक्ष रतिलाल टुडू सहित अन्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। शहीद मनिंद्र नाथ मंडल के संघर्ष एवं योगदान को किया गया। वक्ताओं ने झारखंड आंदोलन के संघर्षशील योद्धाओं के त्याग और योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने तथा झारखंड की अस्मिता, अधिकार एवं सामाजिक न्याय के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के जोनल अध्यक्ष उमाशंकर चौहान सहित विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।