वीर सपूतों के बताए रास्ते को आत्मसात करें युवा पीढ़ी: मथुरा महतो

वीर सपूतों के बताए रास्ते को आत्मसात करें युवा पीढ़ी: मथुरा महतो

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
तेतुलमारी के शहीद शक्तिनाथ महतो चौक पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान उन्होंने देश की आजादी के लिए पूर्वजों के त्याग, संघर्ष, समर्पण और बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया। उन्होंने कहा कि जिन वीर सपूतों के संघर्ष और बलिदान के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं और राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहे हैं, उन्हें कोटि-कोटि नमन है।
उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों के बताए रास्ते को आत्मसात करने की जरूरत है। देश की एकता, अखंडता और सम्मान को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में सर्वमंगला पब्लिक स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। एनसीसी कैडेट्स का नेतृत्व गोविंद सर एवं राकेश सर ने किया। समारोह में शहीद शक्तिनाथ महतो की पुत्री अंजना देवी, स्मारक समिति के सचिव शिव प्रसाद महतो, आरएसएस धनबाद जिला प्रमुख पंकज सिंह, डॉ. महेंद्र प्रजापति, विधायक प्रतिनिधि बिरजू सोरेन, समर्पण एक नेक पहल के केंद्रीय अध्यक्ष दीपेश चौहान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर गौतम महतो, दिनेश महतो, सपन पंडित, मृत्युंजय मंडल, कन्हैया कुमार, मंटू कुम्हार, हीरा सिंह, राज कुमार सिंह, गिरधारी रवानी, संजय रवानी, बिमल कुमार महतो, नरेश महतो उर्फ बड़ा बाबू, गणेश चौहान, मुंशी सिंह, राम प्रसाद रवानी, नयन रवानी, शंकर हरी, शुक्र रवानी, देवेंद्र राणा, जय मंगल वर्मा समेत स्मारक समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top