उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मी हुए सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मी हुए सम्मानित

डीजे न्यूज, धनबाद: स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिला प्रशासन ने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट, सराहनीय एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इन अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, निर्वाचन, जनसंपर्क, अंचल प्रशासन, सामाजिक सुरक्षा एवं विकास परियोजनाओं में अपना उत्कृष्ट योगदान दिया है।

इसमें जिला जनसंपर्क कार्यालय के मीडिया को-ऑर्डिनेटर शैलेश रावल को प्रेस विज्ञप्ति, प्रशासनिक कार्यक्रमों व सूचनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, एपीआरओ आलोक कुमार मिश्रा को सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार व डिजिटल नवाचार, संदीप कुमार सिंह को पुलिस प्रशासन की प्रेस विज्ञप्ति, जागरुकता कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार के लिए सम्मानित किया गया।

वहीं दिनेश कुमार महतो (प्रधान लिपिक-सह-समाहर्त्ता के पेशकार, विधि शाखा, धनबाद) को न्यायालयी कार्यों का ससमय निष्पादन करने, घनश्याम दुबे को सरकारी कार्यक्रमों में बेहतरीन उद्घोषणा के लिए सम्मानित किया गया।

साथ ही एमओआईसी निरसा डॉ मृनाल श्रीवास्तव व उनकी टीम, एमओआईसी तोपचांची डॉ श्वेता गुंजन व उनकी टीम, मोनु कुमार शर्मा सीएचओ टुंडी, राखी कुमारी सीएचओ धोबनी, गुंजन कुमारी सीएचओ गोविंदपुर, माला कुमारी एएनएम बाघमारा, नीलू सिन्हा एएनएम झरिया, सरिता बाला आइंद एएनएम गोविंदपुर, साकेत कुमार सिन्हा (प्रखण्ड कार्यालय, तोपचाँची) को डीएमएफटी एवं निर्वाचन कार्यों का सुचारू निष्पादन करने के लिए सम्मानित किया गया।

सचिन्द्र कुमार महतो (जनसेवक, तोपचाँची), बिमल कुमार मंडल (लिपिक, एसएनएमएमसीएच), राज कुमार (व्याख्यान कक्ष सेवक, एसएनएमएमसीएच), उमेश कुमार (निम्न वर्गीय लिपिक, पूर्वी टुण्डी), राजेन्द्र कुमार (कम्प्यूटर ऑपरेटर, पूर्वी टुण्डी), राम नरेश प्रसाद (पंचायत सचिव-सह-प्रभारी बीपीओ, गोविन्दपुर), महेश्वर मुर्मू (कम्प्यूटर ऑपरेटर, अंचल कार्यालय, टुण्डी),  रंजन कुमार राय (निर्वाचन कम्प्यूटर ऑपरेटर, टुण्डी), शुभम कुमार (निम्न वर्गीय लिपिक, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल),  रवि कुमार (कम्प्यूटर ऑपरेटर, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल),
प्रियंका बाला (सहायक, सामाजिक सुरक्षा),  सिल्वर मुर्मू (निम्न वर्गीय लिपिक, एग्यारकुण्ड),  सिद्धार्थ प्रमाणिक (कम्प्यूटर ऑपरेटर, एग्यारकुण्ड),  दिपेन्द्र चन्द्र स्वर्णकार (कनीय अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल-2), अनुप कुमार गोराई (निम्न वर्गीय लिपिक, पुटकी), श्रीकान्त कर्मकार (कम्प्यूटर ऑपरेटर, पुटकी),  शंभु मिश्रा (एपीओ, समग्र शिक्षा अभियान, धनबाद),  रिंकी कौर (बीपीओ, बाघमारा),  विनोद सिंह (सहायक शिक्षक, उच्च विद्यालय मुगमा, निरसा), उज्जवल तिवारी (सहायक शिक्षक, केसी बालिका उच्च विद्यालय, झरिया), शंकर महतो (नाजीर, जिला परिषद, धनबाद),  मनोज मंडल (कनीय अभियंता, जिला परिषद), संतोष उराँव (मत्स्य प्रसार पदाधिकारी), सोहन मंडल (जेनेरेटर चालक, डीआरडीबी को दायित्वों के प्रति कर्मठता एवं निष्ठावान सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top