स्वतंत्रता दिवस की खबरें;-
सीआरपीएफ प्लाटून को मिला प्रथम पुरस्कार
डीजे न्यूज, धनबाद: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम में आयोजित परेड में सीआरपीएफ, सीआइएसएफ, झारखंड सशस्त्र पुलिस-03, जिला सशस्त्र बल पुरुष व महिला, गृहरक्षक, ग्रामीण पुलिस, एनसीसी बॉयज,एनसीसी गर्ल्स, भारतीय स्काउट एवं गाइड शामिल हुए।
इस अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने सीआरपीएफ को प्रथम पुरस्कार, एनसीसी बॉयज को द्वितीय तथा जिला सशस्त्र बल पुरुष को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मुख्य समारोह में सार्जेंट मेजर अवधेश कुमार मुख्य परेड कमाण्डर (प्रथम) तथा सार्जेंट लक्ष्मण प्रसाद मेहता द्वितीय परेड कमाण्डर के रूप में शामिल हुए। बैण्ड पार्टी में किड्स गार्डन स्कूल, झरिया की छात्राएं तथा राष्ट्रगीत में सरस्वती शिशु मंदिर, श्यामडीह, कतरास की छात्राएं शामिल रही। जबकि बिगुलर में विकास कुमार प्रसाद, निरीक्षण वाहन चालक मो एहसान आलम तथा ध्वजारोहण टीम में हवलदार लालेश्वर राम, आरक्षी अनिल ठाकुर एवं आरक्षी राजू कुमार शामिल रहे।
———————————————
के.जी.बी.वी. झरिया ने प्रस्तुत किया आकर्षक बैंड प्रदर्शन
धनबाद : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय झरिया की छात्राओं ने रिया महतो के नेतृत्व में आकर्षक बैंड प्रदर्शन प्रस्तुत किया। इनका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा। इस प्रदर्शन को देखकर सभी दर्शक काफी प्रभावित हुए।
वहीं बैंड शो के संपन्न होने के बाद उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने उन्हें सम्मानित किया।