बलियापुर की खबरें:-
कालीपुर में लगा ट्रांसफॉर्मर, एक माह बाद रोशन हुआ गांव
डीजे न्यूज, बलियापुर: कालीपुर गांव में नया विद्युत ट्रांसफार्मर लग जाने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। विधायक चंद्रदेव महतो के पहल लगभग एक माह के बाद शनिवार को विभाग की ओर से ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया गया और गांव में बिजली बहाल हो गई । ट्रांसफॉर्मर का उदघाटन विधायक चंद्रदेव ने किया। मालूम हो कि ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद गांव के ही कुछ लोग विद्युत ट्रांसफार्मर को लगाने का विरोध कर रहे थे। कुछ लोग नया ट्रांसफार्मर गांव के अन्य कहीं लगाने की मांग कर रहे थे।
——————————————–
विभिन्न गतिविधियों में बच्चों ने लिया भाग
बलियापुर: दोलाबड़ पंचायत भवन में शनिवार को बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। मुखिया सुनीता मल्लिक की ओर से आयोजित जीके कंपटीशन, डांस एवं खेलकूद गतिविधि में बच्चों ने भाग लिया।
विधायक चंद्रदेव महतो ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया। मुखिया सुनीता मल्लिक ने बताया कि पंचायत के छोटे-छोटे प्रतिभावान बच्चों को निखारने तथा मनोबल बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
मौके पर उप प्रमुख आशा देवी, स्वप्न कुमार महतो, विजय रजक, कुसुम सरकार, अनूप पांडे, रोजगार सेवक राजेंद्र महतो, अजीत गोप, कार्तिक आचार्य, परमेश्वर यादव, मदन सरकार, गौतम सरकार, परेश गोप, निरंजन महतो, कृष्ण महतो, उज्जवल सेन, गोलोक बिहारी महतो आदि थे।
———————————————
मोटर व पैनल जल जाने से 41 गांवों में जलापूर्ति ठप
बलियापुर: शीतलपुर स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का मोटर एवं पैनल जल जाने से क्षेत्र में जलापूर्ति का कार्य ठप पड़ गया है। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है। इस संबंध में पीएचईडी विभाग के जूनियर इंजीनियर लखीराम माझी से जानकारी प्राप्त करने के लिए संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
मालूम हो कि योजना के फैज वन से करीब एक दर्जन पंचायतों के कुल 41 गांवों में जलापूर्ति किया जाता है। मजदूरों के मानदेय भुगतान के मामले को लेकर पिछले करीब एक साल से जलापूर्ति समय-समय पर प्रभावित होता रहा है। करीब एक महीना पूर्व मानदेय मिलने के बाद जलापूर्ति शुरू की गई थी।
———————————————–
पुण्यतिथि पर पूर्व पीएम अटल जी को दी श्रद्धांजलि
बलियापुर: भाजपा पूर्वी मंडल कार्यालय में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर भाजपा नेत्री तारा देवी, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य धर्मजीत सिंह, ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार, पूर्व जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, मंडल अध्यक्ष विद्युत चक्रवर्ती, आशीष मुखर्जी, निताई रजवार, विनय मुखर्जी, राजेश मुखर्जी, शैलेंद्र मंडल, दीपक गोप, खगेन पांडे आदि थे।
———————————————–
कोल कंपनी ने पेयजल समस्या के निदान को उठाया कदम
बलियापुर : आमझर स्थित अभियान कोल एंड कोक एलएलपी कंपनी द्वारा निचितपुर स्कूल में पेयजल समस्या के निदान के लिए चापाकल की मरम्मती तथा अन्य कई कार्य करवाया गया। कंपनी ने एक कमरे का नवीकरण, खराब चापाकल की मरम्मत्ती तथा वर्षा जल संचयन का कार्य किया। मौके पर शिक्षक, ग्रामीण विनोद गोप समेत अनेक लोग मौजूद थे।