स्वाधीनता दिवस पर ये हुए सम्मानित:-
स्वतंत्रता सेनानी की धर्मपत्नी को किया सम्मानित
डीजे न्यूज, धनबाद: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी स्व. फकीर चंद्र दा की धर्मपत्नी कनक लता दा को सम्मानित किया गया। डीसी आदित्य रंजन तथा एसएसपी प्रभात कुमार ने उन्हें सम्मानित किया।
उपायुक्त ने कनक लता दा के पैरों को छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
उपायुक्त ने स्वतंत्रता सेनानी के बलिदान और देशप्रेम की अमूल्य गाथा को याद किया। कहा कि उनका साहस और त्याग आज भी सभी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता है।
————————————-
उत्कृष्ट कार्य के लिए आंगनबाड़ी केंद्र को मिला पुरस्कार सम्मानित
धनबाद: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए जिले के 32 आंगनबाड़ी केंद्रों को सम्मानित किया गया।
इसमें जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए
आंखद्वारा तेतुलिया, गोमो डोमपाड़ा, ढांगी कल्याणडीह आंगनबाड़ी केंद्र, पोषण वाटिका के लिए लिपीडीह (गोविंदपुर), बाबूडीह (धनबाद सदर), मछियारा बस्ती (बाघमारा), बिंदुवासिनी नगर (निरसा) व इंडस्ट्री कोलियरी (झरिया) सहित बाघमारा, बलियापुर, धनबाद सदर, गोविंदपुर, झरिया, निरसा, तोपचांची एवं टुंडी की तीन-तीन आंगनबाड़ी केंद्रों को सम्मानित किया गया।
—————————————-
बाघमारा व निरसा के एसडीपीओ सहित 17 पुलिस अधिकारी एवं कर्मी सम्मानित
धनबाद: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर धनबाद जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, जटिल एवं गंभीर अपराधों का सफल उद्भेदन करने, संगठित आपराधिक गिरोहों के नेटवर्क को ध्वस्त करने, कुख्यात नक्सलियों के विरुद्ध साहसिक कार्रवाई, साइबर वित्तीय धोखाधड़ी का पर्दाफाश करने तथा अभियोजन व प्रशासनिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 17 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर अजीत कुमार विमल एसडीपीओ बाघमारा को महुदा (कांड संख्या 34/26), बरोरा (कांड संख्या 31/26) एवं कतरास/ईस्ट बसुरिया (कांड संख्या 198/26) में अज्ञात अभियुक्तों द्वारा की गई हत्या के तीन गंभीर एवं जटिल कांडों का सफल नेतृत्व कर त्वरित उद्भेदन करने के लिए सम्मानित किया गया।
लिलेश्वर महतो (एसडीपीओ, निरसा) को कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के सक्रिय सदस्य मो रिजवान सिद्दिकी को 2 देशी पिस्तौल और 33 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा तथा गिरोह को बड़ा झटका देने, मुहम्मद रूस्तम (पुलिस निरीक्षक, कतरास अंचल) को महुदा, बरोरा एवं कतरास क्षेत्र के अज्ञात हत्या कांडों के अनुसंधान एवं उद्भेदन में तकनीकी व व्यावहारिक स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने, प्रवीण कुमार व शशि रंजन कुमार (पुनि सह थाना प्रभारी, कतरास) को जमुना दास बिसेसरलाल ऑर्नामेंट्स ज्वेलरी दुकान में गार्ड को बंधक बनाकर हुई डकैती कांड का सफल उद्भेदन करने, मुकेश चौधरी (पुनि सह थाना प्रभारी, झरिया) को 452 प्रतिवेदित कांडों के मुकाबले रिकॉर्ड 634 कांडों का निष्पादन करने, 217 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने तथा आग्नेयास्त्रों व चोरी गए 15-20 लाख रुपये के स्वास्थ्य केंद्र के सामान की बरामदगी करने के लिए सम्मानित किया गया।
वहीं प्रभारी, अभियोजन कोषांग (धनबाद) को 3 माह के भीतर 2,475 मामलों में चार्जशीट, अंतिम प्रपत्र समर्पित कराने, 3,147 वारंटों का निष्पादन कराने तथा स्पीड ट्रायल (आर्म्स एक्ट) के तहत 12 कांडों में सजा दिलाने, पिकु प्रसाद (पुअनि सह थाना प्रभारी, लोयाबाद) को एकड़ा शिव मंदिर के पास चालक से मार-पीट कर लूटे गए हाईवा (JH10AP-1438) को मात्र 24 घंटे के अंदर बरामद कर 2 अपराधियों को गिरफ्तार करने, पवन कुमार (पुअनि सह थाना प्रभारी, जोगता) को संगठित प्रिंस खान गिरोह के अपराधियों की गिरफ्तारी तथा उनके नेटवर्क को ध्वस्त करने में विशेष एवं सराहनीय योगदान देने, रवि कुमार (पुअनि सह थाना प्रभारी, बरवाअड्डा) को कुख्यात शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा एवं अन्य उग्रवादियों की गिरफ्तारी में अत्यंत सूझबूझ एवं साहस का परिचय देने, सत्यजीत कुमार (पुअनि सह थाना प्रभारी, बलियापुर) को बलियापुर थाना के 8 महत्वपूर्ण व संवेदनशील कांडों का उद्भेदन कर संलिप्त अभियुक्तों को हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार करने, अभिनव कुमार (ओपी प्रभारी, मैथन) को संगठित अपराध गिरोह प्रिंस खान के नेटवर्क को समाप्त करने तथा अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने में महत्वपूर्ण कार्य करने, नितेश कुमार मिश्रा (ओपी प्रभारी, कालूबथान) को बाइक चोरी गिरोह के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 5 अपराधियों को गिरफ्तार करने तथा उनकी निशानदेही पर 8 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद करने के लिए सम्मानित किया गया।
जबकि अभय कुमार (पुअनि सह थाना प्रभारी, बरोरा) को संगठित आपराधिक नेटवर्क (प्रिंस खान गिरोह) को निष्प्रभावी बनाने में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने, बिरजू राम (पुअनि, गोविन्दपुर थाना) को राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश के रहने वाले अंतरराज्यीय आपराधिक कांडों के नामजद अभियुक्तों को त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तार करने, विष्णु कुमार गोस्वामी (पुअनि, साइबर थाना) को मैलवेयर आधारित फ्रॉड के मामले में 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर ₹129 करोड़ के विशाल साइबर फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा करने, अमलेश कुमार सिंह (लेखापाल, धनबाद) को लेखा संबंधी कार्यों का ससमय निष्पादन, हिंदी शाखा का कुशल संचालन एवं अपराध अनुश्रवण में वरीय अधिकारियों को उत्कृष्ट सहयोग प्रदान करने तथा उपेन्द्र कुमार सिंह (सअनि यातायात थाना धनबाद) को सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से अनुपालन कराने एवं यातायात नियंत्रण में निरंतर तत्परता दिखाने के लिए सम्मानित किया गया।
—————————————————–
एसआइआर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित
धनबाद: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर 2026) कार्यक्रम के तहत धनबाद जिले में एन्यूमरेशन फॉर्म वितरण एवं डिजिटाइजेशन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में जिले में सबसे पहले शत-प्रतिशत (100%) डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण करने वाले बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस दौरान सिन्दरी विधानसभा की चंचला देवी (पुराना बूथ नं. 279 / नया बूथ नं. 303), निरसा की सावित्री देवी (बूथ नं. 244), धनबाद की उमा कुमारी (पुराना बूथ नं. 391 / नया बूथ नं. 419), झरिया की आरती कुमारी, टुण्डी की कुंती देवी (पुराना बूथ नं. 292 / नया बूथ नं. 319) तथा बाघमारा विधानसभा की बीएलओ बबीता देवी (पुराना बूथ नं. 77 / नया बूथ नं. 83) को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में सबसे पहले 100% डिजिटाइजेशन कार्य पूरा करने के लिए सम्मानित किया गया।
———————————————-
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए केजीबीवी गोविंदपुर सहित 39 विद्यालय सम्मानित
धनबाद: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गोविंदपुर को सम्मानित किया गया। विद्यालय के हेड मास्टर राखी कुमारी, एसएमसी अध्यक्ष सुशील बक्शी एवं बाल संसद पीएम सुमन सोरेन ने पुरस्कार ग्रहण किया।
वही जिला स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तीन हाई स्कूल को भी सम्मानित किया गया। इसमें गोविंदपुर के उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल नगरकियारी, झरिया की गर्ल्स हाई स्कूल रेलवे कॉलोनी भागा एवं टुंडी की उत्क्रमित हाई स्कूल ओझाडीह कटानिया को सम्मानित किया गया।
मिडिल स्कूल में राजकीय मिडिल स्कूल नेरो तोपचांची, राजकीकृत मिडिल स्कूल पंडुकी एवं पीएम श्री राजकीकृत मिडिल स्कूल मूनीडीह प्रोजेक्ट, प्राइमरी स्कूल में प्राइमरी स्कूल किस्टोपुर गोविंदपुर, एनपीएस खास झरिया एवं प्राइमरी स्कूल भेलाटांड़ को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा गोविंदपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बस्तीपुर, प्राइमरी स्कूल नेरो गोविंदपुर 1, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नाग नगर गोविंदपुर 2, बलियापुर के उत्क्रमित मिडिल स्कूल गोपीनाथडीह, उत्क्रमित हाई स्कूल दूधिया, मिडिल स्कूल प्रधानखंटा, धनबाद सदर में मिडिल स्कूल बरमसिया, उत्क्रमित मिडिल स्कूल आदिवासी मटकुरिया, मिडिल स्कूल सरायढेला कॉल वाशरी, तोपचांची के उत्क्रमित मिडिल स्कूल लक्ष्मीपुर, प्राइमरी स्कूल मथहाटांड, मिडिल स्कूल बाजुडीह व उत्क्रमित मिडिल स्कूल भालगोरा को सम्मानित किया गया।
साथ ही झरिया के एनपीएस चार नंबर सब्जी बागान झरिया, एसबी हाई स्कूल भागा, बाघमारा के पीएम श्री बीटीएम मलकेरा, पीएम केशलपुर, बालिका मिडिल स्कूल राजगंज, पूर्वी टुंडी के प्राइमरी स्कूल चालधोवा, उत्क्रमित मिडिल स्कूल चुरूरिया, उत्क्रमित मिडिल स्कूल फतेहपुर, एग्यारकुंड के बालक बालिका मिडिल स्कूल चिरकुंडा, कलियासोल के प्राइमरी स्कूल जयपुर, टुंडी के पीएम श्री मिडिल स्कूल विवेकानंद, मिडल स्कूल मनियाडीह, उत्क्रमित मिडिल स्कूल नेटवारी तथा निरसा के पीएम श्री उत्क्रमित हाई स्कूल मदनडीह, एसएसकेबीएस एवं मिडिल स्कूल खास निरसा को सम्मानित किया गया।