स्वाधीनता दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया पौधरोपण

स्वाधीनता दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया पौधरोपण

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कतरास कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और समाज में प्रकृति के प्रति जागरूकता का संदेश देना रहा। कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर उसके संरक्षण एवं देखभाल का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के निर्देशक एवं मार्गदर्शक 5-झारखंड बटालियन एनसीसी धनबाद के सीटीओ डॉ. मदन मोहन रहे।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल देश के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने का दिन नहीं है, बल्कि पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के माध्यम से हम प्रकृति संरक्षण का संदेश समाज तक पहुँचाना चाहते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।”
एनसीसी कैडेट्स ने कहा कि “देश की सेवा के साथ पर्यावरण की रक्षा भी हमारी जिम्मेदारी है।” कार्यक्रम के माध्यम से कैडेट्स ने समाज को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर सुजल कुमार केशरी, आलोक कुम्हार, अजीत कुमार, मुकेश साव, लवली कुमारी, रिंकू मंडल, संध्या कुमारी, सुजाता कुमारी एवं मेरी कुमारी आदि उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top