विधायक राज ने विभिन्न जगहों पर किया ध्वजारोहण
दिव्यांग बच्चों के बीच किया पुरस्कार वितरण
डीजे न्यूज, धनबाद: जगजीवन नगर, मुनीडीह दुर्गा मंदिर परिसर, पुटकी, अटल पार्क भूली तथा पुराना बाजार स्थित सब्जी मंडी, भवतारिणी पथ मनईटांड़ में विधायक राज सिन्हा ने ध्वजारोहण किया।
विधायक ने जगजीवन नगर स्थित दिव्यांग बच्चों के विद्यालय ‘पहला कदम’ में भी ध्वजारोहण किया। विधायक ने विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों के बीच पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजाराम दत्ता, बसंती सिंह, इंद्रभूषण कुशवाहा, रीता यादव,पुरुषोत्तम रंजन, मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित,हुल्लास दास, निर्मल प्रधान, चंदन गोस्वामी, महेंद्र शर्मा, सन्नी रवानी, संजय गोस्वामी, रिंकू उर्फ संजीव सिंह, जगबंधु मंडल, राजकुमार मंडल, भोला पांडे, राणा सिंह, टुन्ना सिंह, बालमुकुंद राम, कामदेव आनन्द, संजीत सिंह, बबलू फरीदी, श्रवण झा सहित कई अन्य थे।