सिजुआ स्टेडियम में सीएमडी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज देश के इस्पात उद्योग की आधारशिला है कोकिंग कोल: सीएमडी

सिजुआ स्टेडियम में सीएमडी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

देश के इस्पात उद्योग की आधारशिला है कोकिंग कोल: सीएमडी

 

डीजे न्यूज, सिजुआ (धनबाद):
भारत कोकिग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) परिवार की ओर से शनिवार को सिजुआ स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजम किया गया। कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक मनोज कुमार अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की एक टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने धनबाद के विकास में बीसीसीएल की भूमिका तथा राष्ट्र निर्माण में कंपनी के योगदान पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कोकिंग कोल को देश के इस्पात उद्योग की आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि कोकिंग कोल से लेकर इस्पात उद्योग तक, बीसीसीएल देश की औद्योगिक प्रगति और राष्ट्र निर्माण में निरंतर प्रयासरत है।
बीसीसीएल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए टीम भावना, आपसी सहयोग और समर्पण के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।
समारोह में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं, सीआईएसएफ कमांडो ने आर्म्स ड्रिल एवं मार्शल आर्ट का प्रदर्शन कर समारोह में उत्साह और जोश भर दिया तथा उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

मौके पर निदेशक (एचआर)  मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (तकनीकी/संचालन)  संजय कुमार सिंह, निदेशक (तकनीकी-पी एंड पी)  राजीव कुमार सिन्हा, निदेशक (वित्त)  राजेश कुमार, डीआईजी, सीआईएसएफ राजीव मिश्रा, दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्षा अर्चना अग्रवाल, उपाध्यक्षा पूर्बिता रमैया, नीता कुमार, सिजुआ क्षेत्र के महाप्रबंधक निर्झर चक्रवर्ती, विभिन्न श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top