मेहंदी प्रतियोगिता एवं संवाद गोष्ठी आयोजित
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): श्रावणी मेला के अवसर पर बाल गोपाल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ग्रामीण महिलाओं के स्वावलंबन एवं समूह विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेहंदी प्रतियोगिता एवं संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें स्वरोजगार, बचत समूह, सामूहिक उद्यम एवं सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान मेहंदी कला को आय का साधन बनाने तथा महिला समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त करने पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के माध्यम से “प्रतिभा से आत्मनिर्भरता और समूह से विकास” का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी थीं।
सफल बनाने में समाजसेवी बाबू भट्टाचार्य, जीसीआरपी टुंपा दा, उपमुखिया रीना देवी एवं बबीता देवी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं पार्वती देवी, पीहू देवी, मोनिका माजी एवं शर्मिष्ठा प्रमाणिक सहित आमटाल पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिला समूहों की सदस्य उपस्थित रहीं।