नशे से दूर रहने तथा दूसरों को जागरूक करने की ली शपथ

नशे से दूर रहने तथा दूसरों को जागरूक करने की ली शपथ

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में शनिवार को राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन प्रजापति ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से नशा मुक्ति अभियान चलाया गया।  छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में अवगत कराया गया। नशापान से बचने हेतु संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में गीता दीदी ने नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक हानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों को तंबाकू, शराब, गुटखा, सिगरेट एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है।
इस अवसर पर सभी उपस्थित छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली।मौके पर गीता दीदी, मनोरंजन भाई, चितरंजन भाई , प्रो मोकितउद्दीन, प्रो रमेश प्रसाद, प्रो समीर कुमार महतो, प्रो अविनाश कुमार, प्रो कल्पना कुमारी, प्रो राखोहारी महतो, प्रो राजू महतो, प्रो मनोज कुमार महतो, प्रो मेघनाथ महतो, प्रो राकेश कुमार महतो, प्रो दिनेश मधेशिया, प्रो राजकुमार प्रसाद , प्रो पंचानन सिंह चौधरी , प्रो चमन महतो ,राजकुमारी, प्रो प्रियंका कुमारी, मोहित कुमार महतो ,जितेंद्र महतो , तेंदुलकर भट्ट, चक्रधर महतो , अभिमन्यु महतो, मोहित महतो, लालू महतो, राहुल कुमार ,भुनेश्वर महतो,शांति देवी ,शंकर महतो, प्रदीप महतो, पंकज महतो  सहित अन्य मौजूद थे ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top