युवाओं की नई उड़ान, गुजरात के लिए रवाना हुए 18 युवा

युवाओं की नई उड़ान, गुजरात के लिए रवाना हुए 18 युवा

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद): झारखंड सरकार एवं प्रेझा फाउंडेशन द्वारा संचालित कल्याण गुरुकुल, टुंडी में गुरुवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। बीडीओ विशाल कुमार पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर प्रशिक्षित 18 युवाओं को गुजरात के राजकोट स्थित ऑर्बिट बेयरिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में रोजगार के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर परिजनों में खुशी और युवाओं में उत्साह नजर आया। प्राचार्य मुकेश कुमार ने बताया कि गुरुकुल अब तक 1002 युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ चुका है। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त से नए सत्र में नामांकन शुरू होगा।

कार्यक्रम में एचओडी तरुण सर, एरिया मैनेजर सुब्रतो सर, ट्रेनर अशोक मुर्मू, आलोक कुमार यादव, एमआईएस जयदेव डे सहित अन्य कर्मी एवं परिजन उपस्थित रहे। मेरा युवा भारत, धनबाद से संबद्ध तरुण संघ टुंडी के अध्यक्ष नव कुमार दत्ता ने स्वच्छता शपथ दिलाई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top