प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा और प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना का उठाएं लाभ : रंजन कुमार रजक
डीजे न्यूज, गोविंदपुर, धनबाद : बैंक ऑफ इंडिया जोनल ऑफिस के मुख्य प्रबंधक रंजन कुमार रजक ने गुरुवार को आमाघाटा शाखा में आयोजित ग्राहक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सभी ग्राहकों से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा और प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की सुविधा के लिए बैंक ऑफ इंडिया की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का संचालन हो रहा है। शाखा प्रबंधक अंकुर घोष ने सभी का स्वागत किया और कहा कि ग्राहकों को अधिक से अधिक सुविधा और सेवा देना लक्ष्य है। मौके पर प्रबंधक अमित कुमार, मुखिया गयासुद्दीन अंसारी, गौतम गोप, रामप्रसाद कुमार, एलपी वर्मा, कृष्णा प्रसाद गिरि, विक्रांत उपाध्याय, राजेश अग्रवाल, अशोक कुमार, नेहा कुमारी, रविदेव सिंह, संजय कुमार, मनोहर मुदी, राहुल देव, शंभू गुप्ता, शोभा कुमारी, मनु तुरी, पवन विश्वकर्मा, मुन्ना श्रीवास्तव, राधिका खत्री, सुशीला देवी आदि शामिल थे।