बराकर के पास ट्रक ने मारुति वैन को मारी टक्कर, एक गंभीर घायल
डीजे न्यूज, पीरटांड़,गिरिडीह : पीरटांड़ थाना क्षेत्र के बराकर के समीप गुरुवार को एक सड़क हादसे में मारुति वैन सवार लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, बराकर के पास एक ट्रक ने मारुति वैन में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में वैन में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए, जबकि कठवारा निवासी एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जानकारी ली और जांच शुरू कर दी।