युवाओं को नशा से दूर रहने के लिए किया प्रेरित
डीजे न्यूज, बलियापुर: नशा मुक्ति अभियान के तहत मदर टेरेसा हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को प्रभात फेरी निकाली। विद्यालय परिसर से निकाली गई प्रभात फेरी अगल-बगल क्षेत्रों का भ्रमण किया। बच्चे “नशा छोड़ो जीवन जोड़ो” आदि नारे लगा रहे थे। बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। लोगों ने नशा को स्वास्थ्य, परिवार,समाज सबके लिए जहर बताया।