मिसिर बेसरा समेत तीन हार्डकोर नक्सली की रिमांड पूरी, जेल भेजे गए रांची में 11 दिनों तक एनआईए, आईबी और पुलिस ने की पूछताछ माओवादी नेटवर्क और फंडिंग को लेकर जुटाई अहम जानकारी

मिसिर बेसरा समेत तीन हार्डकोर नक्सली की रिमांड पूरी, जेल भेजे गए

रांची में 11 दिनों तक एनआईए, आईबी और पुलिस ने की पूछताछ

माओवादी नेटवर्क और फंडिंग को लेकर जुटाई अहम जानकारी

डीजे न्यूज, धनबाद: 14 दिनों की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य और 2 करोड़ 20 लाख रुपये के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा समेत तीन हार्डकोर नक्सलियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बुधवार को तीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच रांची से धनबाद लाया गया। इसके बाद सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई और फिर जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई। रांची में करीब 11 दिनों तक एनआईए, आईबी और झारखंड पुलिस की टीमों ने तीनों से पूछताछ की।

31 जुलाई को पुलिस रिमांड मिलने के बाद मिसिर बेसरा समेत तीनों नक्सलियों को कड़ी सुरक्षा के बीच रांची ले जाया गया था। जहां करीब 11 दिनों तक विभिन्न केंद्रीय और राज्य जांच एजेंसियों ने उनसे पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान अधिकारियों ने माओवादी संगठन के नेटवर्क, फंडिंग, हथियारों की सप्लाई और संगठन से जुड़े सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई।

धनबाद लाए गए नक्सलियों में भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा उर्फ सागर उर्फ भास्कर उर्फ सुनिर्मल शामिल हैं, जिन पर 2 करोड़ 20 लाख रुपये का इनाम घोषित है। वहीं 15 लाख रुपये के इनामी मेहनत उर्फ मोछू उर्फ विभीषण और गौरव उर्फ वीरेंद्र हांसदा उर्फ सौरभ भी शामिल हैं।

धनबाद सदर अस्पताल और आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मेडिकल जांच पूरी होने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top