हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोदना में निकाली तिरंगा यात्रा
डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को लोदना क्षेत्रीय कार्यालय से अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में अधिकारी एवं कर्मचारी हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना का प्रदर्शन किया।
तिरंगा यात्रा की शुरुआत महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने की। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने का संदेश देता है। मौके पर उप महाप्रबंधक परवेज आलम, क्षेत्रीय प्रबंधक (प्रशासन) अमित कुमार गुप्ता, सहायक प्रबंधक (मा.सं.) सौरभ सिंह, सुदीप कुमार, शिव प्रताप सिंह, लिली खान, किशोर कुमार, राकेश कुमार, फिरोज अकरम, कुणाल कुमार, देवेंद्र कुमार साव, अंजना देवी, सीता देवी, सुनीता टुडू सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।