छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कतरास-बाघमारा बंद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जताया विरोध

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कतरास-बाघमारा बंद

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जताया विरोध

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
रांची में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे बेकसूर छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के कतरास मंडल, सिनीडीह मंडल तथा बाघमारा मंडल की ओर से मंगलवार को बाजार बंद कराया गया।  बंद का असर कतरास, बाघमारा और आसपास के व्यावसायिक क्षेत्रों में देखने को मिला।
सुबह से ही भाजपा कतरास मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मिश्रा, सिनीडीह अध्यक्ष सोनू श्रीवास्तव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता झंडे और बैनर लेकर सड़कों पर उतरे। कार्यकर्ताओं ने कतरास बाजार, पुराना बस स्टैंड, स्टेशन रोड और मुख्य मार्ग की दुकानों को बंद करवाया। इस दौरान भाजपाइयों ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सरकार के दमनकारी रवैये की निंदा की।
वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी जायज मांगों को लेकर आवाज उठा रहे युवाओं और छात्रों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज करना सरकार की तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि छात्र शक्ति पर अत्याचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि राज्य सरकार छात्रों के खिलाफ दमनकारी नीति बंद नहीं करती है और दोषियों पर कार्रवाई नहीं करती, तो यह आंदोलन आगे और भी उग्र रूप लेगा।
मौके पर जितेश रजवार, महेश पासवान, टिंकू तिवारी, अमित भगत, मुकेश झा, राकेश त्रिगुनाइत, सूरज त्रिगुनाइत आदि मौजूद थे।
इधर बाघमारा के भाजपाइयों ने हरिणा चौक स्थित प्रतिष्ठानों को बंद कराया गया। मंडल अध्यक्ष बलिराम चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजू शर्मा, बच्चू राय, संजय पाण्डेय, गोपाल सिंह, सुरेंद्र चौहान, बंटी हरि, बिनोद रवानी, टेकलाल गोप, बीरु चौहान, सत्यनारायण पाण्डेय,जगदीश रजवार, मनोज सिंह,मंटू कुम्हार, शम्भू महतो सहित कई कार्यकर्त्ता इस आंदोलन में शामिल हुए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top