छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में डिगवाडीह में किया यातायात अवरूद्ध

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में डिगवाडीह में किया यातायात अवरूद्ध

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): झारखंड बंद के तहत मंगलवार को भागा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने डिगवाडीह गणेश पूजा मैदान के समीप स्थित दुकानों को बंद कराया। साथ ही कुछ देर के लिए यातायात अवरूद्ध किया। जोड़ापोखर पुलिस ने जाम हटवाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों और युवाओं के हक, अधिकार एवं न्याय की मांग उठाई।
मंडल अध्यक्ष बिरेन्द्र वर्मा ने नेतृत्व करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हजारों छात्रों पर लाठीचार्ज करना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
उन्होंने ने कहा कि यह बंद झारखंड के युवाओं के हक, अधिकार और न्याय की लड़ाई है। सरकार लाठी के बल पर आवाज दबा सकती है, लेकिन युवाओं के आक्रोश को दबाया नहीं जा सकता। बंद के दौरान क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही और स्थिति शांतिपूर्ण रही। आंदोलन में बीरेंद्र वर्मा, सुनील पासवान, योगेंद्र यादव, रोहित बिद, सोनू चंद्रवंशी, नीलम राय आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top