टाटा फीडर सेंटर 1-0 से विजयी,  एमपीएल स्पोर्ट्स क्लब को किया पराजित

टाटा फीडर सेंटर 1-0 से विजयी,  एमपीएल स्पोर्ट्स क्लब को किया पराजित

डीजे न्यूज, धनबाद: मैथन स्टेडियम में जिला फुटबाल संघ द्वारा आयोजित सीनियर सुपर सिक्स लीग मैच मे टाटा फीडर सेंटर 1-0 से एम पी एल स्पोर्ट्स क्लब को पराजित किया। मध्यांतर तक मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। मैच के 47 वे मिनट पर टाटा फीडर के बिक्की ने मैच मे एकमात्र गोल कर टीम को जीत दिलाई। इस अवसर पर जिला फुटबाल संघ महासचिव मृदुल बोस,कोषाध्यक्ष मो सलाउद्दीन, सुभाष लोध,बिक्रम सिंह,मैथन क्लब के रामसुधिष्ठ राम,श्रवन प्रसाद,भगवान रवानी,मनोज यादव,मानव दे,गोपी रंजन घोष,हरिनंदन यादव,एस एन कुमार, कृष्ण कुमार सिंह,गोपाल बनर्जी, मुखिया प्रतिनिधि अकीम चंद्र महतो आदी उपस्थित थे। निर्णायक की भूमिका संजय हेंब्रम, जेवियर टुडु, तापस वैद्यकर, रवि लाल हंसदा ने निभाया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top