होमगार्ड जवानों ने उठाई पर्याप्त ड्यूटी की मांग, जल्द अधिकारियों से करेंगे मुलाकात

होमगार्ड जवानों ने उठाई पर्याप्त ड्यूटी की मांग, जल्द अधिकारियों से करेंगे मुलाकात

डीजे न्यूज, गिरिडीह: झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की गिरिडीह जिला इकाई की बैठक रविवार को झंडा मैदान में जिला अध्यक्ष विनोद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में होमगार्ड जवानों को ड्यूटी नहीं मिलने और रोजगार से जुड़ी समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई।

बैठक में सदस्यों ने कहा कि जिले में नवनियुक्त होमगार्ड जवानों की संख्या बढ़ने के बावजूद सभी को पर्याप्त ड्यूटी नहीं मिल पा रही है। कई जवान लंबे समय से ड्यूटी के अवसर का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में जवानों के सामने आर्थिक एवं रोजगार संबंधी परेशानियां उत्पन्न हो रही हैं।

संघ ने निर्णय लिया कि जवानों की समस्याओं को लेकर जल्द ही उपायुक्त गिरिडीह, नगर निगम अध्यक्ष और मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात कर मांगों से अवगत कराया जाएगा। संघ की ओर से जवानों को अधिक से अधिक ड्यूटी उपलब्ध कराने के लिए ठोस पहल की मांग की जाएगी।

बैठक में यह सुझाव भी दिया गया कि अंचल कार्यालय, बैंक, एसबीआई, उद्योग-कारखानों तथा अन्य सुरक्षा की आवश्यकता वाले संस्थानों में होमगार्ड जवानों की प्रतिनियुक्ति की जाए। इससे ड्यूटी के अवसर बढ़ेंगे और अधिक संख्या में जवानों को रोजगार मिल सकेगा।

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष आनंद कुंवर सिन्हा, उपाध्यक्ष गोविंद सिंह, अजय सिंह, जिला सचिव रामवचन प्रसाद, उप सचिव शंकर सिन्हा एवं कार्तिक चौधरी, प्रवक्ता रंजन राय एवं धर्मेंद्र रॉय, कोषाध्यक्ष भीमदेव राम, उप कोषाध्यक्ष रंजन कुंवर सोलंकी, संगठन सचिव रामानंद सिंह, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र यादव समेत कार्यकारिणी सदस्य आनंदनंद कुमार, किशोर विश्वकर्मा एवं प्रदीप पांडेय उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top