आमटाल और परसबनिया में शाखा कमेटी गठित
डीजे न्यूज, बलियापुर: परसबनिया एवं आमटाल पंचायत में रविवार को भाकपा माले की ओर से अलग-अलग कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। दोनों जगह पार्टी की पंचायत स्तरीय शाखा कमेटी का गठन किया गया।
आमटाल की बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ माले नेता आनंदमयी पाल ने की। आलोक मांझी को शाखा सचिव बनाया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया। वही परसबनिया में आयोजित बैठक में ध्रुव दास को शाखा सचिव तथा 22 सदस्यीय कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया। विधायक चंद्रदेव महतो ने पंचायत एवं गांव की समस्याओं के निदान करने एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध हमेशा मुखर रहने का निर्देश शाखा पदाधिकारियों को दिया। मौके पर मुखिया राजाराम रजक, असित चटर्जी, पतित पावन, प्रभाष पाल, काजल दे, कार्तिक रवानी, विष्णु प्रमाणिक, सृष्टिधर गोप समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।