बीसीसीएल की टीम शहीद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में

बीसीसीएल की टीम शहीद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): गजलीटांड़ मैदान में चल रहे शहीद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट में बीसीसीएल की टीम फाइनल में पहुंच गई है। बुधवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में विजेता टीम ने मलकेरा एफसी को 3-1 से पराजित कर दिया। बीसीसीएल की ओर से पहला एवं दूसरा गोल प्रशांता भागती ने किया। इसके बाद मलकेरा एफसी के साहिल ने एक गोल कर बढ़त को कम कर दिया। अंतिम समय में बीसीसीएल के अर्णव बाउरी ने विपक्षी के जाल में गेंद डालकर टीम को विजयी दिला दी।  समाजसेवी कृष्णा कुमार चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। सफल बनाने में सचिदानंद सिंह, दिनेश उपाध्याय, हुलास यादव, विजय शंकर चौहान, राहुल राजभर,  मंटू सिंह, उज्जवल कुमार सिंह, अधिवक्ता  फुलकांत झा, अशोक भुइंया, सुरेश मेहरा आदि सक्रिय हैं। निर्णायक मंडली में रवि महतो, जितेंद्र कुमार, मेघनाथ बाउरी एवं प्रेम सरदार थे।  फाइनल मुकाबला 26 सितंबर को खेला जाएगा। गुरुवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच टाइगर क्लब खरखरी एवं टाटा फाउंडेशन जामाडोबा के बीच खेला जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top