8 व 9 अगस्त तथा 22 व 23 अगस्त को मतदान केंद्रों में लगेंगे कैंप

8 व 9 अगस्त तथा 22 व 23 अगस्त को मतदान केंद्रों में लगेंगे कैंप

डीजे न्यूज, धनबाद: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने के लिए सभी मतदान केंद्रों में दो बार कैंप का आयोजन किया जाएगा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी आदित्य रंजन ने बताया कि 5 अगस्त को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन हो गया है। 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा एवं आपत्ति दायर करने की अवधि निर्धारित है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने के लिए 8 एवं 9 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर प्रथम कैंप तथा 22 एवं 23 अगस्त को द्वितीय कैंप का आयोजन किया जाएगा।

वहीं 15 अगस्त को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक सभी पंचायत भवन में ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। जबकि 25 अगस्त से 4 सितंबर तक सभी मतदान केंद्र क्षेत्र में होम टू रोल वेरिफिकेशन किया जाएगा।

होम टू रोल वेरिफिकेशन कार्यक्रम के दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर योग्य नागरिक या तो प्रपत्र 6 जमा कर चुका है या उसका नाम 05 अगस्त को जारी प्रारूप मतदाता सूची में पहले से दर्ज है। साथ में सभी मतदाता जिनका नाम नजरी नक्शा के अनुसार उनके क्षेत्र के मतदान केन्द्र के स्थान पर किसी दूसरे मतदान केन्द्र पर दर्ज है, उनके द्वारा अपने सही मतदान केन्द्र पर नाम स्थानांतरित कराने हेतु प्रपत्र 8 जमा कर दिया गया है। झारखण्ड से बाहर (जैसे बिहार एवं पश्चिम बंगाल) के राज्यों में सम्पन्न एसआइआर में दर्ज परिवार के सदस्यों का नाम झारखण्ड में भी प्रपत्र 8 एवं घोषणा पत्र के साथ दर्ज किया जा सकता है। जबकि 04 सितंबर तक एक परिवार एक साथ (फैमिली टूगेदर) स्टीकर सभी घरों में चिपकाया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top