सभी विधानसभा क्षेत्र में प्रारूप मतदाता सूची का किया प्रकाशन स्कूल-कॉलेज में चुनाव पाठशाला का आयोजन

सभी विधानसभा क्षेत्र में प्रारूप मतदाता सूची का किया प्रकाशन

स्कूल-कॉलेज में चुनाव पाठशाला का आयोजन

डीजे न्यूज, धनबाद: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर 2026) के तहत बुधवार को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी एवं बाघमारा विधानसभा में किया गया। साथ ही स्कूल-कॉलेज में चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद 4 सितंबर तक दावा एवं आपत्ति करने के लिए समय निर्धारित है। उन्होंने मतदाताओं को समय पर अपने दस्तावेज के साथ दावा आपत्ति प्रस्तुत करने का अनुरोध किया। 3 अक्टूबर तक नोटिस सत्यापन तथा दावों एवं आपत्तियों का निपटान किया जाएगा। जबकि 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि एक-एक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना और मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे इस ‘दावा एवं आपत्ति’ चरण के दौरान अपनी मतदाता संबंधी जानकारियों की जांच कर लें तथा आवश्यकतानुसार समय सीमा के भीतर संबंधित बीएलओ के पास अपना आवेदन दर्ज कराएं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top