नियोजन की मांग को धरना पर बैठे बेरोजगार युवा
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ( इंटक ) बाघमारा शाखा के बैनर तले सिनीडीह व आसपास के पंचायत के शिक्षित युवाओं ने बुधवार को इन्फ्रा आउटसोर्सिंग कंपनी के मुख्य द्वार के समीप धरना दिया। वे कंपनी में नियोजन देने की मांग कर रहे थे। युवाओ ने बताया की बाघमारा प्रखंड के क्षेत्र फिलहाल विभिन्न आउटसोर्सिंग माइंस चल रही है, लेकिन झारखंड सरकार के द्वारा निधारित स्थानीय नियोजन नीति का पालन नही किया जा रहा है। बीसीसीएल प्रबंधन से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कई बार लिखित आवेदन के साथ साथ वार्ता भी की है, लेकिन सकारात्मक पहल नहीं किया गया है। समाचार लिखे जाने समय तक आउटसोर्सिंग प्रबंधन के बीच दो बार वार्ता हुई, जो विफल रही। फिलहाल धरना जारी है। धरना में इंटक प्रखंड अध्यक्ष मेराज खान, जिला उपाध्यक्ष यास्मीन जोया, प्रखंड उपाध्यक्ष जयराम बाउरी, अफजल अंसारी, गुलजार, मुख्तार सहित कई अन्य लोग शामिल है।