बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठे ग्रामीण
निःशुल्क शिक्षा केंद्र को नेहरू बालिका उच्च विद्यालय में स्थापित करने की है मांग
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
डुमरा स्थित निःशुल्क शिक्षा केंद्र को बीसीसीएल के बंद विद्यालय भवन नेहरू बालिका उच्च विद्यालय में स्थापित करने की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीण और समाजसेवियों ने बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया ।
संपूर्ण जन जागृति के प्रेम कुमार ने कहा कि विगत कई वर्षों से बीसीसीएल द्वारा नेहरू बालिका उच्च विद्यालय को कतिपय कारणों से बंद कर दिया गया है, जिससे स्थानीय बच्चों की पढ़ाई बाधित हुई है । विद्यालय भवन का सही रूप से उपयोग के लिए निशुल्क शिक्षा केन्द्र को स्थापित किया जाय ।
समाचार लिखे जाने तक बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से वार्ता की पहल शुरू नहीं की गई है। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
धरना में गुड़िया कुमारी, निशा कुमारी, खुशबू देवी, काजल देवी, सुमन कुमारी, रेणुका कुमारी, आशा शर्मा, कुंती देवी, काजल कुमारी, नीलम बरनवाल रतनी देवी, बसंती देवी, गुड़िया देवी, सुशीला देवी, अनीता देवी, शोभा देवी, अनीता कुमारी, निपुण देवी, पुरानी देवी, अलका देवी, पैरवी देवी, रबनी देवी, रूपाली देवी, लखी देवी, मनीषा कुमारी, लक्ष्मी देवी सहित अन्य महिला उपस्थित थी। संपूर्ण जन जागृति ऑर्गेनाइजेशन के रमेश कु महतो, जगत महतो, प्रेम कुमार, विद्युत रजवार, शंकर कु महतो, विकाश कु महतो, हेमंत कु साव, अमित विश्वकर्मा , करण स्वर्णकार, दिनेश महतो, रवि हाडी, सुमित कुम्हार, राज कुमार, किशन कुमार, नंदू चौहान, प्रीतम महतो, मंथन रवानी आदि उपस्थित थे।