पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
धनबाद नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या 4 के पांडेडीह बाजार तेतुलमारी में बुधवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत क्षेत्र की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर तेतुलमारी के परिसर में फूल एवं फलदार पौधे लगाए गए। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने, स्वच्छता और हरित पर्यावरण को बनाए रखने पर जोर दिया। सहायक नगर आयुक्त शिखा कुमारी ने इस अभियान के तहत लोगों से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा रखने की अपील की। स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के साथ साथ देखभाल करने की भी अपील की। पार्षद छोटू सिंह ने कहा कि यह पहल बहुत सुंदर तरीके से किया जा रहा है। सफाई के साथ-साथ ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव किया जा रहा है।
कार्यक्रम में धनबाद नगर निगम की सहायक नगर आयुक्त शिखा कुमारी, वार्ड संख्या 1 की पार्षद मधुमाला, वार्ड संख्या 2 के पार्षद शहाबुद्दीन अंसारी, वार्ड संख्या 4 के पार्षद छोटू सिंह उर्फ राममूर्ति सिंह तथा वार्ड संख्या 5 की पार्षद निरुपमा देवी , वार्ड नंबर 6 की पार्षद कल्पना महतो, वार्ड 8 की पार्षद रामेश्वर तुरी सहित अन्य गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।