जीवन बीमा में और अधिक विनिवेश के विरोध में बीमा कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन

जीवन बीमा में और अधिक विनिवेश के विरोध में बीमा कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन

डीजे न्यूज, धनबाद : बीमा कर्मचारी संघ ने जीवन बीमा में और अधिक विनिवेश के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन किया।
संघ द्वारा सरकार से माँग किया जा रहा है कि एलआईसी के विरूद्ध लिया गया यह फ़ैसला तत्काल वापस लिया जाए। इस अवसर पर आईइएएचडी के मंडलीय महासचिव कॉम जगदीश चंद मित्तल ने सरकार द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम में अपनी हिस्सेदारी को और कम करने के लिए 3 अगस्त को घोषित ऑफर फॉर सेल के निर्णय की कड़ी निंदा है। इस प्रस्ताव में एलआईसी की चुकता इक्विटी पूंजी के 2.5 प्रतिशत की आधार बिक्री के साथ अतिरिक्त 4 प्रतिशत का ग्रीनशू विकल्प शामिल है, जिससे संभावित विनिवेश 6.5 प्रतिशत तक हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह नवीनतम विनिवेश सरकार के आर्थिक प्रबंधन के गहरे संकट को भी उजागर करता है। निवेश को प्रोत्साहित करने, गुणवत्तापूर्ण रोजगार सृजित करने तथा टिकाऊ उपायों से राजस्व बढ़ाने में विफल रहने के बाद सरकार अब राजकोषीय घाटे की भरपाई के लिए सार्वजनिक परिसंपत्तियों की बिक्री पर निर्भर होती जा रही है। हज़ारीबाग़ मंडल के संघ के अध्यक्ष हेमंत मिया ने कहा की चालू वित्तीय वर्ष में ही सरकार सात सार्वजनिक उपक्रमों के शेयर बेचकर 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्राप्त कर चुकी है। यह अपनी आर्थिक नीतियों की विफलताओं को छिपाने के लिए राष्ट्र की बहुमूल्य सार्वजनिक संपत्तियों को बेचने के समान है। मंडल के संघ के संगठन सचिव अमित कुमार ने कहा  की एलआईसी केवल एक लाभ अर्जित करने वाली संस्था नहीं है, यह करोड़ों पॉलिसीधारकों के विश्वास और बचत से निर्मित एक अद्वितीय राष्ट्रीय संस्था है।  कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित कुमार,जोगेश्वर राम सुरेश कुमार,सुबीर राम नीरज कुमार,राकेश कुमार, राहुल प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, खुशबु कुमारी,मनोज कुमार, शर्मिला सरकार,अर्नव सिंह,चन्दन मोइत्रा, गोपाल कुमार, पिन्टु कुमार, सुशील कुमार भगत, वीरेन्द्र बराट,बासु बहादुर,संजय कुमार पाठक, सपन कुमार  दास,रविन्द्र दूबे,ज्योति सिंह, निशेष कुमार, अनन्त मिश्रा आशीष रंजन,अमरजीत राजवंशी,जनता प्रसाद राम ने सहयोग दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top