शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

डीजे न्यूज, गिरिडीह : दिशोम गुरु एवं झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बस स्टैंड के समीप नवनिर्मित शिबू सोरेन चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुरुजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके संघर्ष और योगदान को याद किया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि दिशोम गुरु केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के नेता थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन झारखंड राज्य के निर्माण और यहां के लोगों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया। उनके अथक संघर्ष का ही परिणाम था कि झारखंड राज्य का गठन संभव हो सका।

उन्होंने कहा कि आज पूरा झारखंड गुरुजी की कमी महसूस कर रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में उनके सपनों के झारखंड के निर्माण की दिशा में लगातार कार्य हो रहा है। गुरुजी के बताए मार्ग पर चलकर झारखंड की अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान की रक्षा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित नेताओं ने दिशोम गुरु के संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक न्याय और जनहित के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अजय सिन्हा, मोहम्मद निजामुद्दीन, अहमद राजा नूरी, जुनेद आलम, निजामुद्दीन अंसारी, मोहम्मद अली खान, अशोक विश्वकर्मा, मनीर आलम, पप्पू विश्वकर्मा, विनीत भास्कर, बिलाल अहमद हुसैनी, ओवैस अहमद, मुनीर अंसारी, सुलेमान अख्तर, समीर राज चौधरी, साबिर खान, चांद रशीद, मोहम्मद टार्जन, कपिल देव राय, मेराजुल नजरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top