भाकपा माले ने रणधीर वर्मा चौक पर दिया धरना
एलिवेटेड रोड निर्माण में पारदर्शिता, गुणवत्ता और रोजगार की है मांग
डीजे न्यूज, धनबाद: भाकपा (माले) ने मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक पर निरसा एवं गोविंदपुर में प्रस्तावित/निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड परियोजना से जुड़े जनहित के सवालों को लेकर एक दिवसीय महाधरना आयोजित किया। धरना की अध्यक्षता कॉमरेड बिन्दा पासवान (जिला सचिव, भाकपा-माले) ने की, जबकि संचालन विजय कुमार पासवान ने किया। धरना के बाद उपायुक्त के नाम एक स्मार-पत्र सौंपा गया। स्मार-पत्र में कहा गया कि गोविंदपुर में एनएच-19 पर निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड में घटिया सामग्री के उपयोग की लगातार शिकायतें मिल रही हैं, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। साथ ही निर्माण शुरू होने के बाद से प्रतिदिन लगने वाले भीषण जाम के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्मार-पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि निरसा में प्रस्तावित एलिवेटेड रोड परियोजना को पूरी पारदर्शिता के साथ लागू किया जाए तथा निर्माण कार्य से पहले स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और नागरिक समिति को विश्वास में लिया जाए। स्थानीय लोगों की जमीनों के उपयोग, निर्माण सामग्री रखने तथा अन्य व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की गई।
निरसा विधायक कॉमरेड अरूप चटर्जी ने कहा कि एलिवेटेड रोड जैसी बड़ी परियोजनाएं जनता के पैसे से बनती हैं। ये महत्वकांक्षी योजनाओं में जनप्रतिनिधियों एवं जनता के देख रेख में हो इसकी सुनिश्चित करना आवश्यक है।
परंतु निरसा एवं गोविंदपुर एलिवेटेड रोड ऐसी कंपनी के हाथों सौंपा गया है जो केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर संचालित हो रहा है। निरसा की जनता को डीपीआर (DPR) सार्वजनिक करने, निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ कराने तथा झारखंड सरकार को नियमावली अनुसार स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने के साथ काम शुरू करने समेत मजदूरों को केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा और सभी वैधानिक सुविधाएं मिलनी चाहिए।
लेकिन जीत कंपनी के संवेदक जनता के सामने आने के बजाय धनबाद के सांसद तथा कोल माफिया जनता के सामने आ रहे हैं । जिसका अवैध कारोबार का साम्राज्य धनबाद की बखूबी जानती है। इनलोगों की करतूत किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सिंदरी विधायक कॉमरेड चंद्रदेव महतो ने कहा कि विकास कार्य जनता की भागीदारी से ही सफल होते हैं। उन्होंने मांग की कि निर्माण कार्य शुरू करने से पूर्व स्थानीय विधायक,अन्य जनप्रतिनिधियों एवं नागरिक समिति के सदस्यों की उपस्थिति में शिलान्यास किया जाना सरकारी प्रावधानों में है।
भाजपा शासित राज्यों में हाल के वर्षों में बहुत सारे पुल एवं रोड धराशाई होकर अनियमितता और भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गई है। गोविंदपुर में जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति में एलिवेटेड रोड का काम शुरू हुई परन्तु गुणवत्ता पर सवाल खड़ा हो रहा है। लोकल सरिया, सीमेंट, कंक्रीट का इस्तेमाल हो रहा है। इसको लेकर एन एच के पदाधिकारियों से एक प्रतिनिधिमंडल मिलकर ज्ञापन सौंपेगा। अगर बात नहीं बनी तो गुणवत्ता तथा स्थानीय लोगों को रोजगार के सवाल पर एन एच को जाम किया जायगा। उन्होंने गोविंदपुर में जाम की स्थायी समस्या के समाधान और निरसा में निर्माण के दौरान सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की। वक्ताओं ने निर्माण से पूर्व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शिलान्यास एवं निगरानी समिति का गठन करने, गोविंदपुर में जाम की स्थायी समस्या का समाधान तथा निरसा में निर्माण के दौरान सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवाज उठाई। कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता राज्य कमिटी सदस्य आगम राम, राज्य स्थाई समिति सदस्य कार्तिक प्रसाद, राज्य सदस्य ए एम पाल, जिप सदस्य सह एग्यारकुंड प्रखंड सचिव बादल बाउरी, निरसा प्रखंड सचिव टुटुन मुखर्जी, गोविंदपुर प्रखंड सचिव गोपाल महतो, सुभाष चटर्जी, नकुलदेव सिंह, सम्राट चौधरी, राणा चट्टराज, रामजी यादव, श्रीकांत सिंह आदि ने संबोधित किया। मौके पर संतु चटर्जी, कल्याण रॉय,रोशन मिश्रा, सरोज देवी, नमिता महतो,सीमा पासवान,अंजू चटर्जी,ज्योति श्रीवास्तव, गुड्डू रजक, सोनू शर्मा,परेश कुंभकार, मन्नू सिंह, गोपाल दास,लालमोहन महतो, सारथी मंडल, विशु मंडल,मगन महतो, सुरेश कुमार दास, अमरेश चक्रवर्ती,कमल बावरी, हरे राम, वेद प्रकाश सिंह,अख्तर हुसैन अंसारी, विश्वजीत राय,शीतल दत्ता, संदीप कौशल, अजय प्रजापति, जयदीप बनर्जी, कल्याण घोषाल, रंजन सिंह, उत्तम कौर, मांगन बावरी,तुलसी रवानी, राजेंद्र पासवान, करण पासवान,शुभम पासवान, तापस चटर्जी, स्नेहा महतो, रितेश मिश्रा, मो0 अतफ,
सुरजीत चंद्रा, प्रभाष पल, दिनेश मंडल, आलोक मांझी, असित चटर्जी, रोहित महतो, शुकदेव हरि,संतोष विश्वकर्मा समेत सैकड़ों के संख्या में लोग शामिल हुए।