बुलाकी रोड में खुला पुष्पांजली टेक्सटाइल्स का नया शोरूम, पूर्व विधायक ने किया शुभारंभ
डीजे न्यूज, गिरिडीह : शहर के बुलाकी रोड स्थित महावीर मार्केट में सोमवार को पुष्पांजली टेक्सटाइल्स के नए शोरूम का शुभारंभ पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहबादी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के मौके पर शहर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे और नए प्रतिष्ठान के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रतिष्ठान के संचालक आलोक केसरी ने बताया कि ग्राहकों की पसंद और आधुनिक फैशन को ध्यान में रखते हुए शोरूम में सूटिंग, शर्टिंग, ड्रेस मटेरियल के साथ Arvind, Raymond, Siyaram और Oxemberg समेत कई नामी ब्रांडों का नवीनतम कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा लिनेन, कॉटन और अन्य फैब्रिक की भी आकर्षक एवं विविध रेंज ग्राहकों के लिए रखी गई है।
उन्होंने शहरवासियों से एक बार प्रतिष्ठान में आकर सेवा का अवसर देने की अपील करते हुए कहा कि ग्राहकों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद और बेहतर सेवा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी।
उद्घाटन समारोह में अभय लाल केसरी, अरविंद केसरी, राजेश शर्मा, नरेश गोस्वामी, जय मंडल, वीरेंद्र वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।