कोलकाता में चमके गिरिडीह के कराटेबाज, इंटरनेशनल चैंपियनशिप में जीते छह पदक

कोलकाता में चमके गिरिडीह के कराटेबाज, इंटरनेशनल चैंपियनशिप में जीते छह पदक

डीजे न्यूज, गिरिडीह : कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में 31 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित 10वीं इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप – इंडियन चैलेंजर्स कप 2026 में गिरिडीह के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता में अनममोल ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं आरुषि दीप और अनुशील ने दो-दो कांस्य पदक हासिल कर गिरिडीह की झोली में कुल छह पदक डाल दिए।

शोतोकान कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया, गिरिडीह के सचिव एवं कोच सेंसाई सोनू कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप में भारत के अलावा नेपाल, भूटान, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), यूनाइटेड किंगडम (यूके), मलेशिया, इंडोनेशिया, ओमान और दक्षिण अफ्रीका सहित कई देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ऐसे प्रतिष्ठित मंच पर गिरिडीह के खिलाड़ियों का प्रदर्शन जिले के लिए गर्व की बात है।

इस उपलब्धि पर शोतोकान कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया, गिरिडीह के अध्यक्ष प्रवीण कुमार, सोनू वारियर मार्शल आर्ट्स एकेडमी की अध्यक्षा संगीता बरनवाल तथा उपाध्यक्ष डॉ. लखी गुप्ता ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के सम्मान में जल्द ही एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top