स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर को संवारने में जुटा नगर निगम 

स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर को संवारने में जुटा नगर निगम 

सफाई और सौंदर्यीकरण अभियान तेज

डीजे न्यूज, गिरिडीह : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर नगर निगम ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में नगर आयुक्त विजय सिंह बीरूआ ने सोमवार को निगम कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक कर साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और महापुरुषों की प्रतिमाओं के रखरखाव से जुड़े कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

बैठक में नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों, सरकारी परिसरों और महापुरुषों की प्रतिमाओं के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए। उन्होंने प्रतिमाओं की साफ-सफाई, रंग-रोगन, आसपास की समुचित व्यवस्था तथा स्वतंत्रता दिवस पर माल्यार्पण कार्यक्रम की सभी तैयारियां तय समय-सीमा के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया।

नगर आयुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव और सम्मान का पर्व है। ऐसे में नगर निगम की जिम्मेदारी है कि नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।

बैठक में उप नगर आयुक्त अब्दुल समद, अर्बन प्लानर मंजूर आलम, स्वच्छता निरीक्षक गौरी शंकर यादव, साबिर अंसारी, निशांत वर्मा, अशोक हाड़ी, रवि वर्मा, शबीर अंसारी, प्रवीण हाड़ी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top