नगर निगम ने कतरास में चलाया स्वच्छता अभियान पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नगर निगम ने कतरास में चलाया स्वच्छता अभियान

पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): धनबाद नगर निगम की ओर से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर सोमवार को वार्ड दो में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान छाताबाद जामा मस्जिद एवं चैतुडीह फुटबॉल ग्राउंड के आसपास व्यापक सफाई किया गया। साथ ही क्षेत्र में लगभग 50 छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। संक्रमण से बचाव के लिए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया गया।
वार्ड दो के पार्षद मो. शहाबुद्दीन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चों को भी इस अभियान से जोड़ना आवश्यक है। उनके सहयोग से ही समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का नया संदेश पहुंचेगा।
इस अवसर पर पार्षद डॉ. मधुमाला, निरुपमा देवी, स्वच्छता पर्यवेक्षक अभिनाश कुमार, बिक्की कुमार, लाल कमल महतो, राहुल लायक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top