बलियापुर जलापूर्ति योजना के कर्मियों को मिला बकाया वेतन
जिप अध्यक्ष के प्रति जताया आभार
डीजे न्यूज, धनबाद: समाहरणालय सभागार में सोमवार को जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बलियापुर जलापूर्ति योजना से संबंधित कर्मचारियों के 13 माह से लंबित वेतन भुगतान के विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक के दौरान सभी कर्मचारियों का बकाया वेतन भुगतान कराया गया, जिससे कर्मचारियों में खुशी का माहौल रहा।
कर्मचारियों ने लंबे समय से लंबित वेतन दिलाने हेतु जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
शारदा सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना उनकी प्राथमिकता है तथा जनहित एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त (DDC) सन्नी राज, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (PHED) के अभियंता, जिला परिषद सदस्य उषा महतो, बलियापुर प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, वेतन प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में दीपक महतो, निमाय कुंभकार, मनोरंजन कुमार, पिंटू कुमार, अनिल कुमार, रोहित कुमार, मलिक कुमार, रोहन महतो, दिनेश कुमार जी सहित अन्य उपस्थित रहे।