कतरास की खबरें:-
कार्यसमिति की बैठक में तिरंगा यात्रा को सफल बनाने का आह्वान
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): सिनीडीह मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक सोमवार को मालकेरा के बजरंगी मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सोनू श्रीवास्तव ने की। बैठक में बूथों को सशक्त बनाने, पार्टी में नए लोगों को जोड़ने आदि पर चर्चा की गई। प्रभारी के रूप में मौजूद कंचन चौरसिया ने पार्टी की आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने समरसता संकल्प अभियान, तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, जिला परिषद प्रतिनिधि जितेश रजवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष उत्तम गयाली, महामंत्री हरेंद्र गिरी, वीरू महतो , मुखिया विनोद रजक, मुखिया प्रतिनिधि रिंटू रजक , टिंकू तिवारी, तपन त्रिगुणाइत, अजय त्रिगुणाइत, आनंद बाउरी, पंकज तिवारी, धनेश्वर रजवार, शैलेंद्र यादव, सूरज त्रिगुणाइत, लीला देवी , विजय रजक, मदन गोप, सुकांतो भट्टाचार्य, कल्याण घोष , सुधाकर रजवार, अजय साहनी, यशवंत सिंह आदि मौजूद थे।
————————————————
स्कूल का ताला तोड़कर तार, पंखा व गैस सिलेंडर की चोरी
कतरास: मुराईडीह कॉलोनी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने तार ,पंखा और गैस सिलेंडर चोरी कर चलते बनें। प्रधानाध्यापिका सुशीला कुमारी ने बरोरा पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में इस तरह घटना अक्सर होने का जिक्र करते हुए कहा है की कभी बिजली तार तो कभी चावल चोरी कर लेते है। इस बार चोरों ने तीन ताला को तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने खाली गैस के तीन सिलेंडर को झाड़ी में फेंक दिया है।