गांव का विकास तभी संभव जब योजना जमीन पर उतरे : विशाल पांडेय
बीडीओ ने टुंडी में किया जीपीएफटी
प्रशिक्षण का शुभारम्भ
डीजे न्यूज,
टुंडी, धनबाद : गाँवों के समग्र विकास सुनिश्चित करने को लेकर “सबकी योजना सबका विकास अभियान” के तहत ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारम्भ टुंडी बीडीओ विशाल कुमार पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ विशाल कुमार पांडेय ने कहा कि गांव का विकास तभी संभव है जब योजना जमीन पर उतरे। सहजकर्ता दल की भूमिका इसमें सबसे अहम है। आप सभी पंचायत स्तर पर लोगों को जागरूक कर उनकी जरूरतों के अनुसार योजना बनवाएं ताकि हर वर्ग को उसका लाभ मिल सके।सी
यह कार्यक्रम *झारखण्ड सरकार के पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार पूरे जिले में *तीन अगस्त से आठ अगस्त तक सभी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के GPFT दल* को प्रशिक्षण देने के लिए आयोजित किया गया है।
सोमवार को टुंडी के बरवाटांड़, लच्छुराईडीह, कमारडीह, लुकइया, रतनपुर एवं टुंडी पंचायत के सहजकर्ताओं का प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ।
मौके पर मुखिया जय नारायण मंडल, रेखा देवी, कोर्डिनेटर तारकेश्वर महतो, आजाद अंसारी, गोपाल पाल के अलावे संबंधित पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, वार्ड प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।