सावन महोत्सव में झूमीं बरनवाल समाज की महिलाएं निभा बरनवाल बनीं “सावन क्वीन”

सावन महोत्सव में झूमीं बरनवाल समाज की महिलाएं

निभा बरनवाल बनीं “सावन क्वीन”

डीजे न्यूज, धनबाद: बरनवाल युवा मंच महिला समिति, धनबाद की ओर से रविवार को जोड़ाफाटक रोड स्थित होटल कृतिमान में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सावन की पारंपरिक संस्कृति, सामाजिक एकता एवं महिला सशक्तिकरण की सुंदर झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम का शुभारंभ महिला समिति की अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा भगवान अहिबरन जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
सावन महोत्सव में महिलाओं के लिए झूला, समूह एवं एकल नृत्य, फ्लोर डांस, हाउजी, क्विज प्रतियोगिता सहित कई मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रभावी एवं आकर्षक संचालन प्रतिभा कुमारी ने किया।
मुख्य अतिथि सत्या राज ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं। उन्होंने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि घर की जिम्मेदारियों के साथ समाज के लिए समय निकालना वास्तव में प्रेरणादायक है। उन्होंने सभी से एकजुट रहकर समाज के सुख-दुख में सहभागी बनने का आह्वान किया।
अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष सुनीता बरनवाल ने की। सावन महोत्सव में आयोजित विशेष प्रतियोगिता में निभा बरनवाल को “सावन क्वीन 2026” चुना गया।
सफल बनाने में सांस्कृतिक मंत्री रंजना बरनवाल की विशेष भूमिका रही, जिनकी तैयारियों ने आयोजन को यादगार बना दिया।
आयोजन की सफलता में अध्यक्ष सुनीता बरनवाल, उपाध्यक्ष सरिता बरनवाल, सचिव रजनी बरनवाल, सांस्कृतिक मंत्री रंजना बरनवाल, कोषाध्यक्ष प्रतिभा कुमारी सहित प्रियंका बरनवाल, कंचन बरनवाल, सिन्नी बरनवाल, कांति बरनवाल, लवली बरनवाल, रूबी बरनवाल, सुमन बरनवाल, सुषमा बरनवाल, कविता बरनवाल, रूबी कुमारी एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top