कतरास-बाघमारा की खबरें:-

कतरास-बाघमारा की खबरें:-

न्यायालय के आदेश पर दुकान को कराया खाली

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
कतरास थाना क्षेत्र के पंचगढ़ी बाजार मेन रोड स्थित एक किराये की दुकान को सिविल कोर्ट के आदेश पर रविवार को खाली कराया गया। न्यायालय के नाजिर अनिल कुमार एवं एनके मिश्रा कतरास थाना पहुंचे। पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराते हुए दुकान को खाली कराया।
कार्रवाई के दौरान दुकान के मालिक डॉ. अमिताभ त्रिगुनाइत भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि उक्त दुकान पहले उषा देवी को किराये पर दी गई थी, लेकिन बाद में उन्होंने अनुमति के बिना दुकान दिलीप कुमार को दे दी। इसके बाद से किराये का भुगतान भी नहीं किया जा रहा था।
इसी विवाद को लेकर मामला न्यायालय पहुंचा था। सिविल कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में दुकान को विधिवत खाली कराकर कब्जा दिलाया गया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में लोगों की भीड़ लगी रही, जबकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
——————————————–

स्कूल चालू कराने को लेकर जीएम कार्यालय पर धरना 5 अगस्त को
​कतरास:  डुमरा स्थित निःशुल्क शिक्षा केंद्र में रविवार को स्थानीय ग्रामीणों एवं समाजसेवियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी नीलम वर्णवाल ने की। इस दौरान विगत कई वर्षों से बंद पड़े नेहरू बालिका उच्च विद्यालय भवन में निःशुल्क शिक्षा केंद्र के सुचारू संचालन की मांग को लेकर आगामी 05 अगस्त को बरोरा क्षेत्र के महाप्रबंधक (GM) कार्यालय के समक्ष धरना देने का निर्णय लिया गया।
​वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय का बंद रहना क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा के लिए बड़ा नुकसान है। इसी भवन में निःशुल्क शिक्षा केंद्र चलाकर बच्चों का भविष्य संवारने की पहल की जा रही है, जिसके समर्थन में बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
मौके पर आशा शर्मा, कुंती देवी, काजल कुमारी, रतनी देवी, बसंती देवी, गुड़िया देवी, सुशीला देवी, अनीता देवी, शोभा देवी, अनीता कुमारी, निपुण देवी, पुरानी देवी, अलका देवी, पैरवी देवी, रबनी देवी, रूपाली देवी, लखी देवी, मनीषा कुमारी, लक्ष्मी देवी एवं संपूर्ण जन जागृति ऑर्गेनाइजेशन की ओर से रमेश कुमार महतो, जगत महतो, नीलम बरनवाल, संचालक प्रेम कुमार, कार्तिक महतो, दिनेश महतो, रवि हाडी, सुमित कुम्हार, नंदू चौहान एवं मंथन रवानी आदि उपस्थित थे।
—————————————

बोल बम के जयकारे के साथ कांवरियों का जत्था बाबा धाम रवाना
कतरास:
रविवार को प्रेमनगर सिनीडीह निवासी शत्रुघ्न सिंह उर्फ सतीश सिंह के नेतृत्व में कांवरियों का जत्था बाबा भोलेनाथ के दरबार बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ।  सतीश सिंह बताते हैं, यह सिलसिला लगभग 42 वर्ष पहले लोगों के सहयोग से शुरू हुआ था, जो आज तक जारी है। बस से सुल्तानगंज जाकर गंगा जल भरते हैं, फिर पैर में छाले और दिल में भोले का नाम लेकर पैदल चलते हैं। यात्रा में सतीश सिंह, मदन सिंह, बिट्टू सोनी, बबलू दुबे, जितेन बाउरी, धर्मेंद्र पांडे, दिलीप बाउरी, सुजीत सिन्हा, सरदार शरणजीत, हरि यादव, सीता देवी, किरण देवी, रूपम देवी, सीमा कुमारी, ऊषा कुमारी आदि हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top